नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया। कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ी हैं तो कुछ जगहों पर मामूली राहत भी मिली। शनिवार को लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 95.12 और डीजल 88.29 प्रति लीटर है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।
ब्रेकिंग
