jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

PM Awas Yojana 2.0: पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में करे आवेदन, मिलेगा पक्का मकान

PM Awas Yojana 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अब अपने दूसरे चरण में कदम रखने जा रही है और इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। PM Awas Yojana 2.0 में केंद्र सरकार ने राज्यों की भूमिका को और मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए नए नियम तय किए हैं। इसके तहत, योजना को लागू करने से पहले राज्यों को केंद्र के साथ एमओयू (MoU) साइन करना अनिवार्य होगा। यह इसलिए जरूरी है ताकि राज्य सरकारें भी योजना में अपनी हिस्सेदारी निभाने में पीछे न हटें और समय पर अपने हिस्से का फंड जारी करें।

नए बदलाव क्यों ज़रूरी हैं?

पहले चरण में कुछ राज्यों, जैसे छत्तीसगढ़ और बंगाल, ने केंद्र पर आरोप लगाए थे कि योजना की धनराशि या तो देरी से जारी की गई या फिर पूरी तरह नहीं दी गई। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस बार राज्यों को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए MoU साइन करने की शर्त रखी है। इससे उम्मीद है कि राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और योजना तेजी से लागू होगी।

यह भी पढ़े:- कैसे पता करें खाते में ₹300 की गैस सब्सिडी आई या नहीं? यहाँ जानें तरीका

क्या है PM Awas Yojana 2.0 में खास?

इस बार PMAY 2.0 के तहत 1 करोड़ नए घरों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार खर्च करेगी। खास बात यह है कि इस बार योजना में गांवों के साथ-साथ शहरों पर भी जोर दिया गया है। यानी, गांवों में 2 करोड़ और शहरों में 1 करोड़ घर बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़े:- सिर्फ ₹7 रोज़ाना से पाएं ₹60,000 सालाना पेंशन, जानें कैसे मिलेगा फायदा

- Install Android App -

इसके अलावा, योजना में ऐसे वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद हिस्से में आते हैं, जैसे पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, सफाईकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी।

पीएम आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्यों को अपनी नीतियों में सुधार करने के लिए भी कहा गया है। उदाहरण के तौर पर, राज्यों को एफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी बनानी होगी, शहरी योजनाओं का बेहतर नियोजन करना होगा, और डिमांड सर्वे के आधार पर लाभार्थियों की पहचान करनी होगी। इसके अलावा, फंड आवंटन के लिए पारदर्शी नीति भी बनानी होगी, जिससे कोई गड़बड़ी न हो।

इन सुधारों के लिए दिसंबर 2024 तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। सुधारों की प्रगति के आधार पर ही केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी किया जाएगा।

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले भी उठा सकेंगे फायदा

जो लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं और जिनके पास खुद की जमीन नहीं है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। राज्य सरकारें उन्हें पट्टा उपलब्ध करा सकती हैं, जिससे वे भी अपना घर बना सकें। इसके अलावा, वे लोग बेनेफिशिएरी लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) और एफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत भी घर पाने का मौका पा सकते हैं।

PM Awas Yojana 2.0 गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। इस योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति का अपना एक घर हो। इससे न सिर्फ लोगों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी, बल्कि देश में आर्थिक और सामाजिक सुधार भी होंगे।

तो अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो राज्य और केंद्र सरकार के बीच के इस नए तालमेल का इंतजार करें। और जैसे ही दूसरे चरण में आवेदन शुरू होते है आप अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते है।

यह भी पढ़े:-  सरकार इन नागरिकों को देगी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार, जारी हुई…