jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

PM Awas Yojana Latest Update: पीएम आवास योजना को लेकर केंद्र ने जारी किया बड़ा अपडेट, देखे पूरी जानकारी

PM Awas Yojana New Update: प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनावी माहौल के चलते कई राज्यों में इस योजना के तहत काम काफी समय से रुका हुआ था।

अब सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के रुके हुए काम को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है और इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इस योजना की पहली किस्त मिल चुकी है और वे दूसरी किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा, कई परिवार ऐसे भी हैं जिन्हें दूसरी किस्त मिल चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक मकान का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। ऐसे सभी लाभार्थी परिवारों के मकान निर्माण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी की है। और अधिकारियों को अधूरे मकान को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। इस अधिसूचना के अनुसार, झारखंड राज्य के उन सभी लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे जिनके मकान का निर्माण रुका हुआ है। सरकार द्वारा जारी किए गए लेटर में क्या कहा गया है, इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

PM Awas Yojana Latest Update 2024 –

जैसा कि आप जानते हैं, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है जिसका लाभ देश के लगभग हर राज्य के गरीब परिवारों को मिल रहा है। झारखंड राज्य के गरीब परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।

काफी समय से झारखंड राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना का काम रुका हुआ था, लेकिन अब सरकार ने इस रुके हुए काम को पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बकाया भुगतान मिलने वाला है। इसके लिए सरकार ने एक लेटर भी जारी किया है, जिसकी पुष्टि आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए आवासों को मंजूरी मिली है, जिससे सभी राज्यों में नए लक्ष्यों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इससे पहले सरकार सभी राज्यों में रुके हुए कार्यों को पूरा करने जा रही है। झारखंड राज्य के रुके हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी सरकार ने दिए हैं, साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्तों की राशि ट्रांसफर करने के लिए भी एक लेटर जारी किया गया है।

- Install Android App -

योजना के लेटर की मुख्य बातें –

कुछ दिन पहले झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक लेटर जारी किया गया है। इस लेटर के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2016-22 तक राज्य में कुल 15,92,144 आवास में से 15,60,521 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जबकि 31,623 आवास विभिन्न कारणों से रुके पड़े हैं। लेटर में इन्हें पूरा करने का आदेश दिया गया है, यानी अब झारखंड राज्य के इन 31,623 लाभार्थियों को रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।

लाभार्थी परिवारों को मिलेंगे इतने पैसे –

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार गरीब परिवारों को ₹120000 से ₹130000 तक की राशि प्रदान करती है। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्तों के रूप में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे पक्का मकान बना सकें। मैदानी क्षेत्रों के लाभार्थी परिवारों को ₹120000 जबकि पहाड़ी क्षेत्रों के लाभार्थी परिवारों को ₹130000 मिलते हैं।

Harda Mandi Bhav: आज 03/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today