jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार में पीएम मोदी ने पीएम टेक्सटाइल पार्क का किया शिलान्यास, ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का भी किया आगाज

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के धार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नारी शक्ति को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल मध्‍य प्रदेश या धार का नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं और बहनों को समर्पित है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ महाअभियान की शुरुआत की है।

इसी के साथ प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क पीएम मित्र का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी, किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलेगा और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर प्राप्त होंगे।

पारंपरिक पगड़ी और तीर-कमान से PM मोदी का स्वागत
प्रदर्शनी के बाद PM नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां आदिवासियों की पारंपरिक पगड़ी और तीर कमान से प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इसके अलावा उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा और एक पारंपरिक टोकरी भी भेंट की गई।

‘भारत माता की जय, नर्मदा मैय्या की जय’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय, नर्मदा मैय्या की जय’ नारे के साथ की।

- Install Android App -

‘ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है…’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही एक सबने देखा है कि एक पाकिस्तानी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है। ये नया भारत है, जो परमाणु की धमकियों से डरता नहीं है।’

सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण
PM मोदी ने कहा- ‘आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को हजारों अत्याचार से मुक्त कराकर भारत को पुनर्स्थापित किया था। आपने मुझे मौका दिया। सरकार ने 17 सितंबर को हैदराबाद की घटना को अमर कर दिया है। हमने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है। यह दिवस हमें प्रेरणा देता है कि भारत की आन, बान, शान से बढ़कर कुछ भी नहीं। देश के लिए मर-मीटने की सौगंध लेकर जवानों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था।’

धार में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
विश्वकर्मा जयंती के दिन आज एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां (धार) हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पा​र्क से हमारे युवकों, युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियोजनाओं के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान माताओं-बहनों को समर्पित है। हमारा मकसद है- एक भी महिला, जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो! विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर 5,000 और दूसरी बेटी के जन्म पर 6,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मेरी माताओं बहनों के खातों में पहुंच चुकी है।