jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

हथियार दिखाकर रील बनाने वालो को पुलिस ने पकड़ा ! हथियार लहराते दिखाते बनाई रील होगी पुलिस की कार्यवाही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। जिला पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लुट्टू पांडेय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाकर डर फैलाने का काम कर रहे थे। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में लुट्टू पांडेय, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव शामिल हैं। ये सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी इनके खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये युवक धारदार हथियारों के साथ इलाके में लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक एयर गन, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और एक बुलेट जब्त की है। ये हथियार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

 

उत्तर प्रदेश के बनारस, मिर्जापुर और इलाहाबाद के अलग-अलग इलाकों में छिपे हुए थे। विशेष टीम ने रतनपुर के पास घेराबंदी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी हैं।

- Install Android App -

*बिलासपुर पुलिस ने कहा

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपराध की छवि गढ़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। रील के बहाने हथियारों का प्रदर्शन कर अपराध का महिमामंडन करने वालों को जेल की राह पकड़नी पड़ेगी। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक करती है और सख्त कार्रवाई करती है।

अन्य संबंधित मामले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रील बनाने के एक अन्य मामले में पुलिस को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने पूछा कि हाईवे पर यातायात बाधित करने पर मामूली जुर्माना क्यों लगाया गया? यह दर्शाता है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आ रही है।