स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किए
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बाड़मेर।शहर मे स्पा सेन्टर की आड़ मे अनैतिक कार्य की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी।मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने चामुंडा सर्किल स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। जहां अनैतिक एक्टिविटीज में लिप्त 7 लड़कियों समेत 9 लोगों को डिटेन किया है। इधर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की सूचना पर शहर के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। फटाफट सभी ने स्पा सेंटर बंद कर दिए।
स्पा सेन्टर पर पुलिस ने की कार्यवाही
डीएसपी अरविंद जांगिड़ ने बताया- अनैतिक एक्टिविटी की शिकायत की सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी के साथ चामुंडा सर्किल स्थित एनडी स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। सेंटर में 7 युवतियां और 2 युवक अनैतिक गतिविधि करते पाए गए। इस पर सेंटर से सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल को जब्त किया गया। वहीं युवतियों और युवकों से पूछताछ के बाद उनको डिटेन किया गया। पुलिस सभी को कोतवाली थाने लेकर गई है। जहां इनसे पूछताछ की जाएगी। युवतियां कहां की हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर से सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है।

