jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रैली में हजारों लोगों का मौन रहके मुखर प्रदर्शन !

“मौन कितना मुखर होता है। इसकी बानगी आज हरदा में देखने को मिली। हरदा में हुए लाठी चार्ज के विरोध स्वरूप बाहों पर  काली पट्टी बांध के हज़ारों लोग जिनमें सर्व समाज के साथ ही किन्नर समाज के सदस्यों ने भी सहभागिता की। हरदा के इतिहास में संभवतः यह प्रथम रैली थी जो बिना नारेबाजी के तख्तियों पर लिखे संदेश हाथों में लेकर ख़ामोश होकर चल रही थी। यह मौन सैकड़ों तेज़ साउंड के बजने वाले डीजे से कहीं अधिक मुखर था। प्रशासन, सर्वसमाज की रैली के मनमानस का थाह लेने में असमर्थ रहा। इतनी बड़ी संख्या में  एकत्रित हुए लोगो के प्रदर्शन ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के मानचित्र पर खामोश रहके अपने विरोध को दर्ज कराया। ये सत्य और अहिंसा की रैली थी।  जो हरदा के इतिहास में एक उपलब्धि के रूप में अंकित की गई।  प्रशासन को इसका अंदाज़ा न था कि लाठी भांजने के बावजूद कोई प्रदर्शन बिना आक्रोशित हुए कैसे इतना श्रेष्ठ और सफल हो सकता था।

सर्वसमाज की मांगों के सम्बंध में प्रशासन के निर्णयों पर आगामी रूपरेखा तय की जा सकती है।

बहरहाल, शांतिपूर्वक मौन होकर निकाले गए इस प्रदर्शन की राजधानी तक चर्चा है। हरदा में बिना प्रतिरोध के लाठी चार्ज सहने वाले राजपूत समाज के साथ आज जो रैली सर्वसमाज ने निकाली है, इससे भविष्य में प्रदर्शन के तरीकों में नया अध्याय जुड़ा है। साथ ही इस प्रदर्शन ने सियासत की पेशानी पर भी बल ला दिए हैं।

 

- Install Android App -

◆हरदा में राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज पूरे, प्रदेश में आक्रोश

 

बीते दिनो हरदा पुलिस प्रशासन द्वारा करणी सेना सदस्यों सहित राजपूत छात्रावास में घुसकर जो बर्बरता पूर्ण लाठियां समाज के युवाओं सहित शहर के कुछ युवाओं पर चलाई गई। इस लाठी चार्ज की घटना में कई लोग घायल हो गए। राजपूत समाज के निजी परिसर में समाज जनों के साथ जो बर्बरता हुई। उससे पूरे हरदा जिले में आक्रोश है। इसके साथ ही पूरे मध्यप्रदेश में करणी सैनिकों ने चक्काजाम और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

आज राजपूत समाज के आह्वान पर सर्व समाज ने आज न्याय यात्रा और मौन रैली निकालकर विरोध जताया।

 

वही प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर पूरे मामले की सेवानिवृत्त जजों से जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। आज हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग राजपूत छात्रावास में इकट्ठे हुए। उसके बाद सभी ने रैली ऐतिहासिक रैली मौन जुलूस निकाला।

 

◆मौन रैली न्याय यात्रा निकाली, हाथों में तख्तियां लेकर निकले सभी समाज के लोग

 

हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर निकले। तख्तियां में जो स्लोगन लिखे थे। वो दिल को झकझोर कर रख देने वाले थे। इस रैली में बच्चे बुजुर्ग युवा सभी शामिल हुए। रेली शहर के राजपूत छात्रावास से होते हुए हंडिया मुख्य मार्ग से परशुराम चौक , टांक चौराहा, चांडक चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंची। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली जैसानी चौक होते हुए मल्हार मंदिर, सब्जी मंडी होते हुए। राजपूत छात्रावास पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। रैली में सभी समाज के पदाधिकारी सदस्य सहित किन्नर समाज ने भी अपनी उपस्थिति दी।