के के यदुवंशी सिवनी मालवा। ग्राम बगवाड़ा हाई स्कूल में इतिहास विषय के शिक्षक राम आशीष पाण्डेय ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई शिक्षक छात्राओं को पढ़ाता था । उनके साथ ही छेड़खानी करता था मामला सिवनी मालवा क्षेत्र के विधायक प्रेम शंकर वर्मा के ग्रह ग्राम बगवाड़ा का है शनिवार को स्कूल की छात्राएं जब स्कूल पढ़ने गई थी तो यह शिक्षक ने छात्राओं से छेड़खानी करने लगा जिसकी शिकायत छात्राओं ने प्राचार्य से गई लेकिन छेड़खानी का मामला छात्राओं के साथ हो रहा था गंभीर मामला नहीं समझ कर टाल दिया छात्राओं ने बताया कि शिक्षक राम आशीष पाण्डेय की हरकत लगातार बढ़ रही थी तो छात्राओं ने अपने परिजन को बताया और परिजन ने थाने आकर पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे को दी थाना प्रभारी के द्वारा छात्राओं का मामला छेड़खानी का था।
तो गंभीर मामला लेते हुए नर्मदापुरम से महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा को बुलाया गया।
हेमलता मिश्रा के द्वारा चार छात्राएं से गंभीर पूछताछ की गई पूछताछ के बाद शिक्षक पर आरोप सिद्ध हो गया हो गया थाना प्रभारी के द्वारा मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शिक्षक राम आशीष पांडे की तलाश की जा रही है छात्राओं ने बताया कि यह शिक्षक लगभग एक साल से ग्राम बगवाड़ा हाई स्कूल में पदस्थ है।राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के साथ फोटो आरोपी शिक्षक राम आशीष पाण्डेय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपनी फोटो डाली है। साल 2013 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से सम्मानित होने वाले शिक्षक में शामिल है। वहीं 2017 पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी हुआ था।
इनका कहना है।
छेड़खानी के मामले में कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी
राजेश कुमार दुबे
सिवनी मालवा।
इनका कहना है।
छात्राओं से पूछताछ की और आरोप सिद्ध होने के बाद मामला दर्ज किया गया।
महिला थाना प्रभारी
हेमलता मिश्रा महिला
थाना प्रभारी
नर्मदापुरम।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ऐसे मामलों में सावधानी बरतना जरूरी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।
महेंद्र सिंह चौहान एसडीओपी
सिवनी मालवा।

