jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

जीतू यादव को जिलाबदर करने की तैयारी पुलिस ने 22 आरोपियो के ठिकाने पर एक साथ दबिस दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में तोड़फोड़ और हमला करने वाले 22 आरोपितों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव समर्थक आरोपितों में कई तो निगमकर्मी हैं। इधर पुलिस जीतू यादव को जिलाबदर करने की तैयारी में है।

 

 

पुलिस ने 22 आरोपियो की लिस्ट बनाई

 

शनिवार सुबह पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 22 आरोपितों को चिह्नित कर सूची बना ली। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा, ऋषिकेश मीणा ने परदेशीपुरा और एमआइजी थाने की खुफिया टीम से आरोपियों ठिकानों की रैकी करवा कर एक साथ दबिश दी।

 

- Install Android App -

जीतू पर पुलिस की कार्यवाही पहले से है कई केस दर्ज

 

पुलिस अभी इस मामले के पीछे जीतू को मान रही है जबकि वह मौके पर नही पुलिस विडीयो रिकार्डिंग के आधार पर पार्षद घर हमला करने वालो की लिस्ट बनाई है। इधर गिरफ़्तार लोगो के बयान, आडियो रिकार्डिंग और काल डिटेल के आधार पर जीतू का नाम जोड़ा जाएगा। जीतू पर दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड भी निकाल लिया है। उसके विरुद्ध मारपीट,जान से मारने की धमकी, जुआं एक्ट, लोक संपत्ति की नुकसानी, बलवा के 11 मामले मिले हैं। पहला अपराध 1999 में परदेशीपुरा थाने में दर्ज हुआ था। जीतू पर आखिरी केस 2019 में दर्ज किया गया था। जीतू की गिरफ्तारी के पहले रासुका(राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) व जिलाबदर की फाइल तैयार होगी।

 

पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

 

पुलिस द्वारा जो लिस्ट बनाई गई उसमें धनराज उर्फ धन्ना राय, धीरज शिवजीत शिंदे, नवीन राजेंद्र शर्मा, आशीष अशोक मालवीय, संपत नेमीचंद यादव, मिथुन डागर, अभि उर्फ अभिलाष यादव, नितिन अड़गले, देवेंद्र सरोज, सोनू सूरवीर, गोलू आदिवाल, दिलीप बसवाल, नाथु काला, लोकेश प्रजापत, संतोष केमिया,परमजीत उर्फ पम्मी तोमर, विशाल गोस्वामी, दीपू काका, बंटी भोरुड़े, पिंटू शिंदे, अक्षय दुबे और बंटी ठाकुर की तलाश की है।