मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों मे हल्की बारिश भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, गुना सहित 15 जिलों में रविवार को हल्की बरसात हुई। भोपाल, जबलपुर , रीवा सहित 24 जिलों में दिन-रात का पारा 5.9 तक बढ़ा है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी को छिंदवाड़ा, छतरपुर, सागर, दमोह समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
किस जिले में कितना पारा
प्रदेश के भोपाल, जबलपुर , रीवा, सतना सहित 24 से ज्यादा जिलों में दिन-रात का पारा बढ़ा है। राजधानी भोपाल में रात का पारा सबसे ज्यादा 5.9 बढ़ा। दमोह में दिन का तापमान में सबसे ज्यादा 3 डिग्री बढ़ा है। नर्मदापुरम में न्यूनतम टेम्परेचर 3.7 डिग्री बढ़ा। खंडवा 2.4, खरगोन 1.8, पचमढ़ी 3.5, रायसेन 1.7, राजगढ़ 4.4, उज्जैन 0.7, बैतूल 4, छिंदवाड़ा 2.6, दमोह 5.1, जबलपुर 4.9, खजुराहो 4.8, मंडला 2.1, नवगांव 3.4, रीवा 5.2, सागर 2.1, सतना 2.8, सीधी 1.4, सिवनी 2.8, टीकमगढ़ 2.5 और उमरिया में 3.1 डिग्री रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
-
प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
रविवार को भोपाल में बूंदाबांदी हुई। नर्मदापुरम, टीकमगढ़, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने रविवार को सतना, रीवा, मऊगंज, सागर, दमोह, जबलपुर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, मैहर, कटनी, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज-चमक और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
2 दिन बाद फिर मौसम लेगा करवट
मध्य प्रदेश में मौसम एकाएक परिवर्तन होगा। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन कुछ दिन बाद ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। 2 दिन बाद पारा लुढ़केगा और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। 13 जनवरी को मौसम खुला रहेगा। बारिश का अनुमान नहीं है। 14 जनवरी को भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 15 जनवरी को सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 22 जनवरी तक शीतलहर चलने से कंपकंपी छूटेगी।

