jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

खंडवा नगर निगम में महिलाओं का मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम दफ्तर के बाहर महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने निगम के मुख्य गेट को बंद कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी। महिलाओं की मांग है कि उनके क्षेत्र की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। 10 दिन के आश्वासन पर लौटी महिलाओं ने आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

- Install Android App -

खंडवा नगर निगम में हंगामे का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने निगम के मुख्य गेट को बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं का आरोप है कि वे पिछले चार साल से सड़क निर्माण की मांग कर रही हैं, लेकिन नगर निगम अब तक उनकी बात नहीं सुन रहा। महिलाओं का कहना है कि पार्षद से लेकर इंजीनियर, निगमायुक्त और महापौर तक सभी को कई बार समस्या बताई जा चुकी है। पिछली बार 15 अक्टूबर तक काम शुरू करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि हर बार कामकाज छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ता है, लेकिन इस बार अगर 10 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।