मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है, जिसका संचालन एक घर के भीतर किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का चांदोड़ा गांव अवैध शराब के कारोबार होने की सूचना पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अवैध शराब का भारी ज़खीरा बुंदेला राजघराने के एक मकान से जब्त किया गया है।पुलिस को इस घर से सैकड़ों की संख्या में अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की पैकिंग ‘सोम कंपनी’ के नाम से की जा रही थी।
गठित टीम और कार्रवाई की रूपरेखा
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए तीन जिलों की टीमों ने मिलकर काम किया। जिसमें रायसेन, विदिशा और भोपाल जिलों की आबकारी टीमों ने मिलकर छापा मारा।इस छापामार कार्रवाई में रायसेन पुलिस की भी मदद ली गई।सूत्रो के मुताबिक ज़ब्त की गई इस अवैध शराब की कीमत लाखों में आँकी जा रही है।
पुलिस ने 5 लोगो की करी गिरफ्तारी
आबकारी विभाग की टीम ने मौके से चार से पाँच लोगों को हिरासत में लिया है। आबकारी विभाग की टीम पूरे मामले की गहनता से जाँच में जुटी हुई है और इस अवैध कारोबार के सरगनाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

