jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

Rajasthan के कई हिस्सों में बारिश के साथ गिरे ओले

Rajasthan में बीते 24 घंटों मौसम ने अपना रूख बदला है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिरे है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कारण प्रदेश में अंधड़ और बारिश का माहौल बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झालावाड़ के झालरापाटन में तीन मिमी, कोटा के रामगंज मंडी में सोमवार को 25 तेज मिमी बारिश हुई, झालावाड़ के सांगोद असनावर में 5-5 मिमी, बारां के छीपाबड़ौद में दो मिमी, बारां जिले के छाबड़ा में 7 मिमी, झालावाड़ में एक मिमी और कोटा के मंडाना में छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां चलने लगी तेज हवाएं मौसम विभाग का कहना है कि उदयपुर और कोटा के जिलों में पश्चिमी विक्षोम का असर नजर आया। यहा अचानक तेज हवाएं चलने लगी। इसके साथ ही यहां बारिश होने की आसार हैं। उनका कहना है कि 8 मार्च को जिले में दुबारा आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, कई इलाकों में बिजली भी चमक सकती है।

- Install Android App -

नौ मार्च से राज्य में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम से तेज आंधी-तूफान के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ मार्च को इसका असर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बना रहेगा और नौ मार्च से राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है।