jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Rajgad News : फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर हत्या करने वाले गुंडों के मकान तोड़े

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ : पचोर के व्यापारी का अपहरण करने के बाद हत्या करने वाले दो और आरोपितों के सोमवार सुबह मकान तोड़ दिए हैं, जबकि एक मुख्य आरोपित का मकान घटना वाले दिन शनिवार शाम को ही तोड़ दिया था।

पचोर के राधेश्याम गुप्ता 60 वर्ष की एक किराने की दुकान पचोर में है व एक दुकान समीपस्थ गांव देहरी बामन में  है। उनके दोनों पुत्र व वह स्वयं सुविधानुसार दोनों ही दुकानों पर बैठकर व्यापार करते थे। इसी के तहत शुक्रवार को राधेश्याम गुप्ता देहरी बामन गांव में  किराना दुकान पर बैठे थे। रात को जब वह दुकान बंद कर स्कूटी से पचोर के लिए लौट रहे थे उसी दौरान कार में सवार बदमाशों ने कांवेंट स्कूल के समीप उनकी स्कूटी को रोकते हुए उनका अपहरण कर लिया| जब देर रात तक व्यापारी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके अपहरण की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी तलाशी अभियान शुरू किया।

- Install Android App -

कांवेंट स्कूल के समीप जब उनकी स्कूटी व राकेश सेन नामक युवक का मोबाइल मिला, तो अपहरण की आशंका पुख्ता हो गई थी। लेकिन सुबह तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला था। उधर सुबह चार बजे राहगीरों को भ्याना-संडावता के बीच हनुमान मंदिर की बड़ली पर एक शव पड़ा हुआ दिखा तो इसकी सूचना  पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त राधेश्याम गुप्ता पचोर के रूप में की गई। पुलिस को आशंका है कि आरोपितों ने संभवत: पकड़े जाने के डर से गला दबाकर व्यापारी की हत्या की है।

घटना के बाद पचोर में जिले भर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने बाजार बंद कर धरना दिया था। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों रोहित वैष्णव पचोर, गा़डी मालिक आकश नायक व विकास रूहेला निवासी पीपल्या रासोड़ा थाना बोड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपित राकेश सेन व मोहित शर्मा अभी भी फरार है।