jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

मुस्लिम समाज के स्टूडेंट वेलफेयर ग्रुप ने किया 70 से अधिक मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान

हरदा जिले भर के 70 होनहार विद्यार्थियों का रविवार को सम्मान किया गया। सम्मान मुस्लिम समाज के स्टूडेंट वेलफेयर ग्रुप ने किया। अतिथियों ने हर काम के साथ पढ़ाई भी ईमानदारी से करने की बात कही।

अतिथियों ने कहा तालीम हासिल करने में कोई कमी नहीं रखें, हर काम के साथ पढ़ाई भी इमानदारी से करें….

- Install Android App -

स्टूडेंट वेलफेयर ग्रुप द्वारा इंदौर रोड स्थित राठी पेट्रोल पंप के पास एक हाल में रविवार को समाज के मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती रिजवान साहब ने तालीम हासिल करने प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की उन्होंने कहा की हमारे पैगंबरे-इस्लाम ने तालीम लेने के लिए कहा है की। तालीम हासिल करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती व्यक्ति को मां की गोद से लेकर कब्र की गोद तक तालीम हासिल करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। आपको बता दे की स्टूडेंट वेलफेयर ग्रुप पीछले दो वर्षो से जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन करता आ रहा है जिसमे स्कूली और कॉलेज के उन विद्यार्थियों को शील्ड सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रतिशत लाकर समाज एवं अपने स्कूल , कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी लगभग पूरे जिले से 70 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान इंदौर रोड स्थित रफ्फू भाई के नवीन हाल में रखा गया जिसमे 10वीं 12वीं एवं कॉलेज में अच्छे। परसेंटेज लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुछ यूनिवर्सिटी में टॉपर एवं जिले में रैंक हासिल करने वाले बच्चों को भी समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2022-23 में सरकारी जॉब हासिल करने वाले एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। स्टूडेंट वेलफेयर ग्रुप के रैय्यान हुसैन एवं शहबाज़ कबीर द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था समय-समय पर स्टूडेंटस के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य करती है अभी बीती 25 जून को संस्था द्वारा जामा मस्जिद में एक केरियर गाइडेंस एंड एजुकेशन सेमिनार का आयोजन भी किया गया था। जिसमें तालीम हासिल कर रहे बच्चों की बेहतरी के लिए उन्हें समझाइश भी दी गई थी ताकि उनका भविष्य उज्जवल और कुशल हो और वह पढ़ लिखकर समाज और देश की भलाई में अपना योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुफ़्ती मो. रिज़वान साहब, मोइन खान अधिवक्ता, पूर्व पार्षद सहिद खान मुन्ना पटेल, अध्यक्ष जामा मस्जिद अब्दुल सलाम अरबी, लायंस क्लब अध्यक्ष इखलाख हुसैन,पत्रकार सलीम शाह, कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष नईम खान,जुल्फी अली बाबूजी,यासीन हुसैन, मुन्ना भाई, जिला ओलंपिक संघ कोच अधिवक्ता अनीस खान, रैय्यान हुसैन,अज़ीम खान, गुलाम मुस्तफा बबलू भाई ,
रिज़वान अरबी, शहबाज़ कबीर आदि उपस्थित रहे