jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

आरबीआई ने रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, होम और कार लोन हुआ सस्ता

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने आम लोगों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। इस फैसले के बाद होम और कार लोन सस्ता हो गया है। साथ ही साथ ही बैंक कम रेट पर लोन ऑफर कर सकते हैं। फैसले के बाद आरबीआई का रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि हम रेपो रेट में कटौती तत्‍काल प्रभाव से लागू कर रहे हैं।

इससे पहले आरबीआई ने फरवरी, अप्रैल और जून में कटौती की थी. इसका मतलब है कि मौजूदा कैलेंडर ईयर में आरबीआई ने 6 से 4 बैठकों में 1.25 फीसदी की कटौती की थी। अगस्त और अक्टूबर में आरबीआई ने रेपो रेट को होल्ड पर रखा था। आने वाले दिनों में भी रेपो रेट कम हो सकता है।

- Install Android App -

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछला महीना हमारे लिए बड़ी चुनौती भरा रहा है, लेकिन अब आगे का महीने जीडीपी से लेकर महंगाई तक अच्‍छा रहने वाला है। हमारा महंगाई टारगेट 2 फीसदी रहने वाला है। दूसरी तिमाही में रीयल जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रहा है। इस साल के पहले छमाही में जीडीपी 8 फीसदी रहने का अनुमान है।

रेपो रेट में लगातार कटौती
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025 में रेपो रेट में लगातार 4 बार कटौती की है। फरवरी में आरबीआई ने 25 बेसिस पॉइंट रेपो रेट कट किया था। फिर अप्रैल में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई और जून में इस साल की सबसे बड़ी 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। अब एक बार फिर 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। कुल मिलाकर इस साल रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट या 1.25 फीसदी रेपो रेट की कटौती हुई है।