jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। सोने के वायदा भाव लगातार तीसरे दिन शीर्ष पर पहुंचे। एक समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,21,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर अनुबंध 834 रुपये बढ़कर 1,21,945 रुपये के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,21,111 रुपये था। एक समय यह अनुबंध 829 रुपये की तेजी के साथ ही 1,21,940 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 1,22,101 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे।

- Install Android App -

वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर अनुबंध 1,207 रुपये की तेजी के साथ 1,46,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,792 रुपये था। यह अनुबंध 1,245 रुपये की तेजी के साथ 1,47,037 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,478 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,850 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। चांदी के वायदा भाव इस सप्ताह 1,47,977 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। कॉमेक्स पर सोना 4,007.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,004.40 डॉलर प्रति औंस था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 47.66 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 47.51 डॉलर था।