jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

भोपाल-विदिशा रोड पर 50 मीटर धंस गई सड़क, 20 फीट गहरा हुआ गड्ढा, मचा हड़कंप

भोपाल। भोपाल में एक बार फिर सड़क धंसने का बड़ा मामला सामने आया है। भोपाल-विदिशा रोड पर रेलवे ट्रैक के ऊपर बने पुल का हिस्सा अचानक धंस गया। हादसे में करीब 50 मीटर तक सड़क बैठ गई, जिससे लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

घटना रेलवे ट्रैक से पास हुई, जिसने राजधानी में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना भारी नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि सड़क का निर्माण कार्य साल 2013 में हुआ था।

- Install Android App -

सड़क की पूरी जिम्‍मेदारी MPRDC की
यह सड़क मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधीन आती है. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्ट किया है कि यह मार्ग उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। NHAI के अनुसार थाना सुखी सेवनिया क्षेत्र में बिलखिरिया की ओर से आने वाले कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से करीब 100 मीटर आगे यह हादसा हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि इस सड़क की जिम्मेदारी पूरी तरह MPRDC की है।

घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
सड़क धंसने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को दर्शाती है। कांग्रेस ने आगे कहा कि यदि घटना के दौरान कोई गाड़ी वहां से गुजर रही होती तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के 20 साल के शासन में केवल भ्रष्टाचार हुआ है।