jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रोहित शर्मा आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे वह पहली बार आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे थे। रोहित के अलावा शीर्ष दस में शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी शामिल है।

- Install Android App -

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ एकदिसयी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को लाभ हुआ है। वह अपने करियर की अब तक की श्रेष्ठ रैंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें ताजा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे स्थान पर हैं। शुभमन के अलावा पाकिस्तान के बाबर आजम भी एक-एक स्थान नीचे आये है। शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में असफल रहे थे। वहीं बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में रन नहीं बना पाये। थे। वहीं शुभमन चौथे स्थान पर जबकि बाबर आजम पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली छठे, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका सातवें, आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रेयस अय्यर नौवें और वेस्टइंडीज के शाई होप दसवें स्थान पर हैं।