jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

S-400 बनाने वाली रूसी कंपनी से भी रिलायंस की डील

नई दिल्ली: अमरीका की चेतावनी के बावजूद भारत ने आखिरकार रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए 5 अरब डॉलर के समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस मिसाइल सिस्टम की डील को लेकर वर्ष 2015 से भारत-रूस के बीच बात चल रही थी।
साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मास्को यात्रा के दौरान अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफैंस ने रूस के अल्माज-एंटी के साथ 6 अरब डॉलर के संभावित विनिर्माण और रख-रखाव सौदे पर हस्ताक्षर किए थे।
बता दें कि अल्माज एंटी रोसोबोरोनक्सपोर्ट की सहायक कंपनी है और एस-400 की प्रमुख निर्माता है। 24 दिसम्बर 2015 को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अपनी एक प्रैस रिलीज में इसका जिक्र किया था। इसमें लिखा था कि डी.ए.सी. ने एस-400 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम के अधिग्रहण को मंजूरी देकर 6 अरब डॉलर के व्यापार का मौका दिया है।