jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

सागर : BJP विधायक पर गाली-गलौज और जूते मारने का आरोप

सागर। देवरी विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सत्तारूढ़ दल के भाजपा विधायक व्रजबिहारी पटेरिया पर एक पटवारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में जिलेभर के पटवारी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिले में 3दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है।

क्या है मामला?पटवारी संघ द्वारा सागर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को दिए गए ज्ञापन के अनुसार, यह घटना देवरी के गौरझामर पटवारी हल्का नंबर 8 से जुड़ी है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा विधायक व्रजबिहारी पटेरिया ने हल्का पटवारी दुर्गेश चढार के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें गाली-गलौज भी किया और जूते मारने की घटना को अंजाम दिया।संघ की माँगें और 72 घंटे का अल्टीमेटम इस घटना से आक्रोशित पटवारी संघ ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मुख्य माँगें निम्नलिखित हैं विधायक व्रजबिहारी पटेरिया के खिलाफ तत्काल FIR (प्राथमिकी) दर्ज की जाए।

विधायक सार्वजनिक रूप से पीड़ित पटवारी से माफ़ी माँगे। संघ ने प्रशासन को स्पष्ट करते हुए कहा है कि यदि अगले तीन दिन (72 घंटे) के भीतर विधायक पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो समस्त सागर जिले के पटवारी सामूहिक रूप से कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएँगे।पटवारी संघ ने साफ किया है कि इस तरह की घटनाएँ सरकारी कर्मचारियों के मनोबल को गिराती हैं, और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।