jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

सागर में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति को 6 साल के लिए किया निष्कासित

सागर। सागर में भाजपा ने बड़ी कार्यवाही की है। जहां पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सागर की देवरी नगर पालिका से नेहा अलकेश जैन हैं नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते अध्‍यक्ष को पहले कारण बताओ नोटिस दिया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। इस मामले में भाजपा की ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने भी उनके ऊपर कार्यवाही की है।

- Install Android App -

भाजपा नेहा जैन पर अनुशासनहीनता का आरोप
जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान नेहा जैन और उनके पति ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया का खुला विरोध किया था और इस मामले में दिया गया उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। आदेश में यह भी उल्लेख है कि कांग्रेस के समर्थन में किए गए उनके प्रचार के प्रमाण संगठन के पास फोटो सहित मौजूद हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि अपने निर्वाचन के बाद पीआईसी का गठन करते समय उन्होंने बार-बार कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को शामिल किया, जबकि भाजपा के 13 पार्षद मौजूद थे. इसे पार्टी ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।

जवाब में प्रस्‍तुत तथ्‍यों को संगठन ने बताया गलत
जवाब में प्रस्तुत तथ्यों को संगठन ने गलत बताया है। आदेश के अनुसार, नेहा जैन ने दावा किया था कि 25 मार्च 2023 को त्रिवेंद्र जाट ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन संगठन का कहना है कि यह दावा तथ्यहीन है, क्योंकि जाट लगातार भाजपा विरोधी गतिविधियों में सक्रिय पाए गए हैं। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरें इस बात का प्रमाण बताई गई हैं। संगठन का कहना है कि इन परिस्थितियों से साफ होता है कि नेहा जैन ने न केवल गलत जानकारी दी, बल्कि संगठन को गुमराह करने का भी प्रयास किया है।