jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

हरदा में धूमधाम से मनाई सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज की 755 वीं जयंती, संत नामदेव के लगे जयकारे ! 

हरदा। शहर के जैसानी चौक के समीप विठ्ठल मन्दिर में नामदेव समाज द्वारा सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई । नामदेव समाज अध्यक्ष नारायण नामदेव ने बताया कि आज देव उठनी ग्यारस पर नगर के विठ्ठल मन्दिर में सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की 755 वीं जयंती नामदेव समाज के महिला पुरुष और वच्चो द्वारा बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ मनाई गई । जयंती में समाज के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। नीरज नामदेव ने बताया कि प्रातः आठ बजे से सन्त शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पण्डितजी द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कराया गया जिसमे समाज के महिला और पुरुषों ने हवन में आहुतियां देकर पूण्य का लाभ लिया ।

- Install Android App -

नामदेव समाज अध्यक्ष नारायण नामदेव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हमे संगठित होकर रहना होगा,क्योकि जब तक संगठित नही होंगे तब तक एकता नही होगी।इसिलए हमे संगठित होकर ही कार्य करना है और समाज को मजबूती प्रदान करना है। गोलू पहलवान नामदेव ने समाज द्वारा किये गए कार्यो की गतिविधि का वर्णन किया । समाज के वरिष्ठ विजय बोरसे,प्रमोद बोरसे,हृदयराम बोरसे,संतोष बोरसे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नामदेव समाज के युवाओं द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है।अध्यक्ष नारायण नामदेव ने समाज हित में किए गए कार्य,और साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी कायक्रमो की जानकारी प्रदान की गई।

नारायण नामदेव ने स्वजातीय बंधुओ सहित सभी प्रदेश वासियों को नामदेव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक एक मोती से मिलकर माला बनती है ठीक उसी प्रकार नामदेव समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर मालारूपी संगठित होना होगा। क्योंकि की संगठन में ही शक्ति है। उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर दिया। वहीं आगामी वर्ष ने जयंती को और भव्य स्तर से मनाने की बात कही।आभार नीरज नामदेव द्वारा व्यक्त किया गया।इस मौके पर नामदेव समाज के दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष बच्चे उपस्थित थे।