jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

MP News : चेम्बर बनाते समय मजदूर गहरे गड्ढे में गिरा, मलबे में दबने से हुई मौत

Satna News: सीवर लाईन की मरम्मत के दौरान चेम्बर बनाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम नही होने से हादसा हुआ है। सीवर लाइन पर काम कर रही कंपनी को काम कर रहे मजदूरो की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए थी। बताया जा रहा है कि सतना के मारुति नगर में सीवर पाइप लाइन का चेम्बर निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान एक मजदूर 22 फीट गहरे गड्ढे में गिरा दूसरे लगातार उसके ऊपर लगातार मलबा गिर रहा था । तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन मलबे में दबने की वजह से उसकी मौत हो गई।

खिलाड़ी कुशवाहा ग्वालियर के गोल परिया तिघरा रोड़ में रहने वाला है।

- Install Android App -

जो पिछले 2 वर्षों से एन विराट सीवर लाइन निमार्ण कंपनी में मजदूरी कर रहा था। मारुति नगर में सीवर पाइप लाइन का चेम्बर बनाने के दौरान गड्ढे में गिरने और मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। सुरक्षा के तमाम व्यवस्था को दर किनार कर कंपनी ने लोहे के बकेट के बिना उसे गहरे गड्ढे में उतार दिया जहां वह 22 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा फिर उस पर मलबा गिरता रहा।

मजदूर के दबने की जानकारी मिलते ही

मामले की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन हरकत में आया नगर निगम और SDRF की टीम मौके पर पहुंचे JCB मशीन से रेस्क्यू शुरू किया और 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मिट्टी में धंसे मजदूर खिलाड़ी कुशवाहा को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। SDM ने सीवर निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसा होने की बात स्वीकार की है और कार्रवाई की बात कही है।