jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

सिवनी हवाला लूटकांड: पुलिसकर्मियों की जमानत याचिका खारिज, सभी को भेजा जेल

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बहुचर्चित 3 करोड़ रुपये के हवाला लूट, डकैती और अपहरण कांड में जिला सत्र न्यायालय ने आज सभी 11 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इनमें एसडीओपी पूजा पांडे, थाना प्रभारी अर्पित भैरम समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Install Android App -

यह मामला 8-9 अक्टूबर की देर रात सिवनी के शीलादेही बाईपास पर बंडोल थाना क्षेत्र में सामने आया था। महाराष्ट्र के जालना निवासी हवाला कारोबारी सोहनलाल परमार और उनके साथी इरफान पठान व शेख मुख्तार कटनी से लगभग 2.96 करोड़ रुपये की नकदी लेकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी पूजा पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उनकी क्रेटा कार को रोका। जांच के नाम पर नकदी जब्त करने के बाद कारोबारियों को रातभर थाने में अवैध रूप से बंधक बनाए रखा गया। बाद में डीलिंग की कोशिश हुई, जिसमें पुलिस ने आधे-आधे रुपये बांटने का प्रस्ताव रखा, लेकिन कारोबारी ने इनकार कर दिया।इस घटना के बाद कारोबारी सोहन परमार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिससे पूरा कांड उजागर हो गया।