jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

सिवनी मालवा: डीजे की तेज आवाज को रोका जाए युवा नेता दीक्षित के नेतृत्व ने नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा !!

सिवनी मालवा। शहर में तेज आवाज से डीजे चल रहे हैं तेज आवाज बुजुर्ग और बच्चों पर लगातार प्रभाव डाल रहा है जिससे शहर वासी परेशान है और हाल ही में छात्राओं की परीक्षा भी प्रारंभ होने जा रही है लेकिन शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है डीजे के तेज आवाज पर रोक लगाने को लेकर युवा नेता और पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आगे आए और एक जन समूह को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे डीजे पर रोक लगाने की मांग की गई

- Install Android App -

युवा नेता दीपक दीक्षित और वार्ड वासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल मांगलिक भवन से निकलने वाले तेज आवाज वाले डीजे से शहीद पटेल कॉलोनी गली नंबर 6 एवं 7 के रहवासी लंबे समय से परेशान हैं लगातार हो रहे शोर-शराबे से त्रस्त कॉलोनी वासियों का सब्र अब जवाब देने लगा है।

इसी को लेकर कॉलोनी की महिलाओं एवं पुरुषों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी को सौंपा साथ ही नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उईके को भी ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की गई ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।