jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Shajapur News :अनियंत्रित होकर कार पुलिया में घुसी 2 की मौत 4 घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शाजापुर। वाहन को सावधानी से न चलाए जाने से सड़कों पर हादसे होते हैं, वाहन चालक की थोड़ी सी लापरवाही से जान माल का नुकसान होता है। ऐसे ही एक मामले में झांसी से इंदौर जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार मक्सी में फोरलेन पर शनिवार की सुबह अचानक अनियंत्रित होकर जलालपुरा जोड़ के पास पुलिया में घुस गई। इस घटना में कार में सवार एक महिला और पुरुष की तत्काल मौत हो गई 4 अन्य घायल हुए |जिनका शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में रविंद्र सोनी और निर्मला सोनी निवासी झांसी की मौत हो गई। जबकि वैष्णवी सोनी,यासना सोनी, सोनिया सोनी और टीना सोनी घायल हुई है।,मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां घायलों को उपचार के लिए शाजपुर जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।