पचमढ़ी। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचे। अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ निजी यात्रा पर आए शिवराज सिंह चौहान शाम को पचमढ़ी के बड़ा महादेव मंदिर पहुंचे। भगवान महादेव की शरण में पहुंचकर शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। वहीं कुछ देर मंदिर परिसर में भी रुके।
बंदर की फोटे खींच केप्शन में लिखा, खींच मेरी फोटो
इसी दौरान बड़ा महादेव मंदिर परिसर में कुछ बंदर केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने पहुंच गए। यहां रुक कर बंदरों की उछल कूद भी उन्होंने देखी। यहां ली गई एक छोटे बंदर की फोटो के साथ शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, जिसमें लिखा ‘खींच मेरी फोटो’ बंदर की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी।
मुख्यमंत्री निवास में ठहरे शिवराज सिंह
हिल स्टेशन पचमढ़ी में रिमझिम बारिश के बीच शनिवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रवि शंकर भवन में पहुंचे, जो मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास कहलाता है। रवि शंकर भवन पहुंचने पर पिपरिया एसडीएम ने उनकी अगवानी की।

