jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

Sim Card New Rule 2024 : एक से ज्यादा सिम रखने वालो पर कितना लगेगा चार्ज ? जानिए क्या निर्देश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली  : अक्सर मोबाईल यूजर अपने मोबाईल में कम से कम दो सिम तो रखते ही मोबाईल में भी ऐसा विकल्प हैं। अक्सर लोग एक सिम अपने परिवार रिश्तेदारों के लिए दूसरी उनके आफिशियल, बिजनेस, मित्रों अनजाने लोगो के लिए उपयोग की जाती हैं इस प्रकार लगभग हर व्यक्ति के पास दो सिम तो होती ही हैं।

एक परिवार में 4-5 सिम होती ही है –

परिवार में भी बच्चे पत्नि और उनके पास भी मोबाईल है तो कम से कम एक परिवार में 6-7 सिम होती ही है। सभी कंपनियों की सिम आधार कार्ड पर ही दी जाती हैं। अक्सर घर के मुखिया के नाम से एक ही आधार पर कई सिम ले ली जाती हैं। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई दिनों से अफवाह उड़ाई जा रही थी कि जिसके पास एक से ज्यादा सिम होगी उस पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा।

- Install Android App -

ट्राई ने सभी दावों का खंडन किया –

पीटीआई के हवाले से दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को इस बात का खंडन किया हैं कि एक से ज्यादा सिम होने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। उन्होने ऐसे सभी दावों का खंडन किया हैं जिनमें कहा जा रहा था कि वह कई सिम और नंबरिंग संसाधनों को रखने के लिए ग्राहकों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का इरादा रखता है। ट्राई ने इस बात पर स्पष्टीकरण दिया है कि मल्टीपल सिम रखने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण : ने उन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। जिनमें कहा गया था कि वे कई सिम कार्ड रखने पर यूजर पर शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं।

खंडवा : इस्टाग्राम आईडी से 30 वर्षीय महिला से नाम बदलकर दोस्ती ,फिर घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी को यूपी से पकड़कर लाई पुलिस