jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Sirali News: आदिवासी के साथ मानव सुधार पट्टे से मारपीट, जयश के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कर्मी ने लौटाए 40 हजार रूपए

दलाल ने गांव जाकर दिया पैसा,जयश कार्यकारी जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार बोले बर्खास्त हो पुलिस कर्मी, आदिवासी से थाने में मारपीट, घुस मामले में पीड़ित आदिवासी को लौटाए 40 हजार रुपए –

- Install Android App -

हरदा : सिराली पुलिस थाने में एक आदिवासी शंकर कोरकू को थाने के अंदर बंद कर एक पुलिस कर्मी ने बेरहमी से बेल्ट से मारपीट की गंदी गंदी गालियां दी। उसके बाद मानव सुधार पट्टे से उसे मारने के बाद गांव से जीप में बांधकर थाने तक घसीटने की धमकी भी दी थी। पीड़ित आदिवासी इतने सदमे में था । पुलिस कर्मी के मानव सुधार पट्टे की मार से बचने के लिए उससे 40 हजार मांगे। आदिवासी ने लोगो से कर्ज लेकर पुलिस कर्मी तक राशि भिजवाई। जब उक्त घटना की जानकारी जयश को लगी तो उन्होंने कार्यवाही की मांग की। उसके बाद पहले पीड़ित के द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के ऊपर कार्यवाही के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। उसके बाद स्वयं जयश कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर तीन दिनों के अंदर चार बिंदुओं पर कार्यवाही की मांग की थी।

जयश कार्यकारी जिलाध्यक्ष सत्य नारायण सुचार ने बताया की में पीड़ित परिवार से मिला था। उनको जिस व्यक्ति के हाथ से चालीस हजार रूपया लिया था। उसने गांव जाकर पीड़ित को राशि लौटा दी। लेकिन अभी आगे जो अन्य बिंदुओं पर कार्यवाही नही हुई। सत्यनारायण सुचार ने कहा की हवलदार को बर्खास्त नही किया गया। और घुसकोरी में शामिल अन्य व्यक्तियो पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलकर संपूर्ण कार्यवाही की जानकारी लेगे।