jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

Sivanimalwa: भीलटदेव मे मेले के बाद नही हुई सफाई गंदगी खाने से गोवंश की हो रही मौत ,प्रशासन का नहीं है ध्यान

के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा।क्षेत्र का सबसे बड़ा भीलटदेव मेला समाप्त हुए लगभग 15 दिन हो गये है। लेकिन मेला प्रांगण की जनपद पंचायत द्वारा साफ सफाई नही किये जाने से यहां पड़ी गंदगी को खाने से गोवंश मर रहे है। जिनका अंतिम संस्कार भीलटदेव ग्राम के समाज सेवी अनिल यादव अपने साथियों के साथ कर रहे है। मेले मे प्रतिदिन हजारों की संख्या मे दर्शनार्थी भीलट बाबा के दर्शन करने और अपनी मन्नत पूरी करने आते थे। मेले मे हजारों दुकानदारो द्वारा अपनी अपनी दुकानों से व्यवसाय कर सामान विक्रय किया गया था।

- Install Android App -

जिसकी पूरी गंदगी अभी भी मेला ग्राउंड मे जस की तस फैली हुई है। जनपद पंचायत ने मेला समाप्ति के बाद अपने कर्तव्यो से इति श्री कर ली। जबकि मेला समाप्ति के बाद जनपद पंचायत द्वारा मेला ग्राउंड की सफाई कराना थी जो नही कराई गयी है। और अब इसी गंदगी को खाकर यहो गोवंश मरते जा रहे है।

भीलटदेव के समाजसेवी अनिल यादव ने बताया की अभी मेला प्रांगण मे लगभग 100 से अधिक आवारा मवेशी बैठें हुए है। जो सभी यहां पड़ी गंदगी खाकर उठ नही पा रहे है। मेला प्रांगण मे पोलोथिन पन्नी, सड़ा हुआ खाद्य पढ़ार्थ, कागज़ और कई तरह की गंदगी बिखरी पड़ी है। जिसे यह सब मवेशी खा रहे है।

इसमे से कितने मरेंगे कितने जिंदा रहेंगे कुछ कहा नही जा सकता। जो मवेशी मर रहे है हम उनका विधिवत अंतिम संस्कार करते जा रहे है। इस संबंध मे जनपद पंचायत के मेला प्रभारी विपिन तिवारी का कहना है कि मेला तो समाप्त हो गया है पर हर माल और मनिहारी दुकानदार अभी भी अपनी दुकान लगाकर मेला ग्राउंड मे दुकान लगाकर बैठे है ।इसलिए ग्राउंड की पूरी सफाई नही हो पायी है।