jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

हरदा: जिला चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर 8 सितंबर को

हरदा :  लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 8 सितंबर को विश्व फिज़ियोथैरेपी दिवस मनाया जावेगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि इस दिन फिजियोथेरेपी के महत्व को आमजन से साझा करने और लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय परिसर में फिज़ियोथैरेपी पर केन्द्रित हेल्थी एजिंग हर आयु में सक्रीय, स्वस्थ्य रहने का देंगे मंत्र की थीम पर 8 सितंबर सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर ने बताया कि विश्व फिज़ियोथैरेपी दिवस की थीम हेल्थी एजिंग हैं, हेल्थी एजिंग से तात्पर्य बढ़ती उम्र के साथ केवल बीमारियों रहित जीवन ही व्यतीत करना नहीं है बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को पूरी उम्र बनाए रखना है । इसका लक्ष्य जीवन के हर चरण में सक्रीय, स्वतंत्र और संतुष्ट रहना है, व्यक्ति वृद्वावस्था में भी एक पूर्ण और सार्थक जीवन जी सके । फिजियोथेरेपी के लाभों को समझ सकें और एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपना सकें। सोमवार को आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय हरदा की फिज़ियोथैरेपी यूनिट के डॉ. पूजा मुकाती एवं डॉ. मनीराम उईके द्वारा स्वस्थ्य जीवन के लिए फिज़ियोथैरेपी की उपयोगिता व आवश्यकता के बारे में बताया जावेगा । वृद्वावस्था में फिज़ियोथैरेपी का महत्व और बढ़ जाता है । सीएमएचओ डॉ सिंह ने एक दिवसीय शिविर का लाभ लेने के लिए वृद्वजनो से अपील की है । ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय परिसर में छीपानेर रोड पर डीईआईसी भवन में फिज़ियोथैरेपी यूनिट संचालित हो रही है ।

- Install Android App -

फिजियोथेरेपी का महत्व

फिजियोथेरेपी विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों में मदद कर सकती है। फिजियोथेरेपी मांसपेशियों और हड्डियों की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है, जैसे कि पीठ दर्द, गर्दन दर्द और जोड़ों का दर्द। फिजियोथेरेपी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं जैसे कि स्ट्रोक और पार्किंसंस रोग में भी मदद कर सकती है। फिजियोथेरेपी पुरानी बीमारियों जैसे कि गठिया और मधुमेह के प्रबंधन में भी मदद कर सकती है।