jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

फैशन शो की बैकस्टेज झलकियां साझा कीं तमन्ना ने

मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इंडिया कॉउचर वीक 2025 के दौरान हुए फैशन शो की बैकस्टेज झलकियां साझा कीं। शेयर की गई झलकियों से यह सामने आया कि रैंप पर दिखने वाली कुछ सेकंड की चमक-दमक के पीछे कितनी मेहनत और भागदौड़ छिपी होती है। तमन्ना ने अपने पोस्ट में बताया कि एक लुक में रैंप पर जाना और कुछ ही मिनटों में दूसरे लुक में लौटना जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही ज्यादा बैकस्टेज पर तेज़ रफ्तार टीमवर्क और फोकस की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा कि जो पल स्टेज पर जादू जैसा लगता है, वह असल में टीम की मेहनत और प्यार का नतीजा होता है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में तमन्ना दो अलग-अलग लुक्स में नजर आईं। एक लुक में वह लैवेंडर रंग के टाइट-फिटिंग गाउन में रैंप पर उतरीं, जबकि दूसरे लुक में उन्होंने फ्लॉवर प्रिंट लहंगा पहनकर शोस्टॉपर के रूप में सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में वह मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। तमन्ना ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह बैकस्टेज ‘गणपति बप्पा मोरया, हर हर महादेव’ कहते हुए दिखीं, जिससे उनके मन की ऊर्जा और माहौल की हलचल साफ महसूस होती है।

- Install Android App -

एफडीसीआई ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमन्ना की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह फैशन शो सिर्फ कपड़ों की प्रस्तुति नहीं था, बल्कि यह इस सोच को भी दिखाता है कि कैसे प्यार हमें धीरे-धीरे बदल देता है और हम उसमें खुद को खो देते हैं। तमन्ना का यह रैंप लुक फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्टाइलिश अंदाज़, आत्मविश्वास से भरी चाल और बैकस्टेज की सच्ची झलकियों ने उनके फैन्स को प्रभावित किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2024 में तमन्ना नेटफ्लिक्स की हीस्ट थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘ओडेला 2’ में सस्पेंस और हॉरर से भरी भूमिका निभाई थी।