हरदा विधायक दोगने का आरोप ;: नकली नेता कमल पटेल द्वारा किया जाता है, विकास कार्यों का फर्जी भूमि-पूजन और लोकापर्ण यह हुआ सिद्ध
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि सांसद प्रतिनिधि हरदा के नकली नेता कमल पटेल द्वारा झूठी वाह-वाही लूटने और अपनी राजनीति चमकाने के लिए विकास कार्यों फर्जी भूमि-पूजन व लोकार्पण किया जाता है। यह बात मैं हमेशा बोलते आया हँू परन्तु आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हरदा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू कमेडीया के भाषण से यह बात सिद्ध भी हो गई।
वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है कि कमल पटेल द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया उनके पत्थर लगे है परन्तु वह विकास कार्य आज तक पूरे नहीं हुए है। हरदा के नकली नेता कमल पटेल पद पर रहते हुए तो कोई भी विकास कार्य हरदा में नहीं करा सके और मेरे कार्यकाल में होने वाले विकास कार्यों का फर्जी भूमि-पूजन व लोकार्पण कर झूठी वाह-वाही लूटने के लिए जनता को गुमराह करते है और अब तो भा.ज.पा. के लोग भी सार्वजनिक मंच से यह बोल रहे है।
मैं सासंद प्रतिनिधि कमल पटेल से यह पूछता हँू कि आप हरदा में हो रहे विकास कार्यों का श्रेय लेते है तो हरदा में बिक रहे एम.डी. ड्रग सहित अन्य मादक पदार्थों का भी श्रेय लिजिए क्योकी जब आप मंत्री पद पर थे।
तब से एम.डी. ड्रग हरदा में आना शुरू हुआ है और यदि आप हरदा के विकास के लिए कार्य करते है तो यह बताए की जब प्रदेश में सरकार भा.ज.पा की, शासन-प्रशासन भा.ज.पा. का होने के बावजूद हरदा जिले में एम.डी. ड्रग कहा से आ रहा है और कैसे आ रहा है।
आपके द्वारा एम.डी. ड्रग एवं अन्य मादक पदार्थ की बिक्री हरदा जिले में प्रतिबंधित कराये जाने के लिए क्या कार्यवाही की गई है। यदि आप सच्चे जनसेवक है तो हरदा के विकास के लिए जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य करने दिजिए।
हरदा के विकास में बाधा मत डालिए। आपके मंत्री पद का कार्यकाल जनता ने देखा है और आपके द्वारा किए गए जनविरोधी कार्यों को देखकर ही विधानसभा चुनाव में जनता ने आपको नकारा है।

