मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश। प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छठ पूजा की शाम पैसे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपनी छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर शहर से दूर फेंक दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शव को लेकर जाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि बोरे में गेहूं है।
पुलिस ने आरोपी रामाशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पैसे के लेन-देन के कारण अपनी बहन की हत्या की और शव को कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में फेंक दिया।
मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई
पुलिस ने मृतका की पहचान नीलम निषाद के रूप में की है। नीलम की तीन महीने बाद शादी होने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी रामाशीष और उसकी बहन नीलम के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में रामाशीष ने अपनी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

