jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

MP पुलिस आरक्षक भर्ती में रोजगार रजिस्ट्रेशन की शर्त हटी, दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में रोजगार पंजीयन की शर्त को हटा दिया गया है। शर्त के हटने के साथ ही बाहरी राज्यों के अभ्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगें। आवेदन के साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार ने दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए रास्ता खोल दिया है। आरक्षक परीक्षा में अब दूसरे राज्यों के परीक्षार्थियों के शामिल होने के निर्णय के साथ नया विवाद खड़ा हो गया है। पंजीयन की अनिवार्यता ना होने से छात्र नाराज हैं।

‘सरकार समय-समय पर सुधार करती रहती है’

- Install Android App -

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि हमारी सरकार समय-समय पर प्रशासनिक सुधार और परिवर्तन करती रहती है. हमारे सभी निर्णय मध्य प्रदेश के युवाओं के हित में ही होते हैं। अगर ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो मध्य प्रदेश के मुखिया जनभावनाओं के हिसाब से इस पर संज्ञान जरूर लेंगे। इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि क्योंकि ये रोजगार पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन ही छूट पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। इसमें भ्रष्टाचार भी चरम पर होगा और बाहरी लोगों को प्रवेश कराने के लिए भ्रष्टाचार होगा।

अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले का किया विरोध

तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस फैसले के विरोध में हैं। युवाओं का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। दूसरे स्टेट के युवा भी यहां आकर पेपर देंगे तो हम जैसे अभ्यार्थियों के लिए बहुत मुश्किल खड़ी होगी। बाहरी अभ्यार्थियों के आने से आम लोगों को मुश्किलों होगी, क्योंकि लगातार पद कम हो रहे हैं और युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमपी के छात्रो के लिए चुनौती है। भर्ती काफी सालों बाद निकली है और इसमें सालों से तैयारी करने वाले युवक सफर करेंगे।