jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

मुंबई: लाल बाग के राजा को 8 किमी की दूरी में लगे 20 घंटे फायर बिग्रेड ने दी पारम्परिक तरीके से दी सलामी ! 

मुंबई ।मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर बारिश के बीच लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ढोल-ताशे के साथ और गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े।

 

 पंडाल से चौपाटी तक जाने लगे 20 घन्टे

इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर नजर आई. मुंबई के सबसे मशहूर गणपति लालबाग के राजा ने अपने पंडाल से गिरगांव चौपाटी तक का सफर पूरा करने के लिए 20 घंटे तक का वक्त लिया। यह फासला महज आठ किलोमीटर का ही है,लेकिन धीमी रफ्तार के पीछे कई सालों से चली आ रही कुछ परंपराएं हैं।

 

- Install Android App -

फायर बिग्रेड ने दी सलामी

लालबाग के राजा जब मुंबई फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने से निकले, तो अलग ही नजारा देखने को मिला. एक खास अंदाज में बप्‍पा को सलामी दी गई। फायर ब्रिगेड ऐसे देता है लालबाग के राजा को सलामी

मुंबई फायर ब्रिगेड हर साल लालबाग के राजा को एक अलग अंदाज में सलामी देता है, जो परंपरा इस बार भी कायम रही. सालों से यह परंपरा चली आ रही है कि जब लालबाग के राजा मुंबई फायर ब्रिगेड मुख्यालय के सामने से गुजरते हैं, तो उनके सम्मान में सभी फायर इंजंस की लाइट्स जला दी जाती हैं। इस दौरान सायरन भी बजाया जाता है।इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।