jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, मंदसौर में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

भोपाल। सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंड को बढ़ा दिया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चल रही हैं, इस वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। उज्जैन, इंदौर, शहडोल और रीवा में हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है।

मंदसौर सबसे ठंडा शहर
एमपी के मालवा में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मंदसौर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये सीजन का सबसे कम तापमान है। शाजापुर जिले के गिरवर में 3.1 डिग्री, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 3.2 डिग्री, राजगढ़ में 3.8 डिग्री, भोपाल और छतरपुर जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान खंडवा में 28.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

- Install Android App -

बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा इंदौर में 6.2 डिग्री, ग्वालियर में 6.7 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. एमपी के 30 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं दतिया और सतना में कोहरे का असर देखने को मिला।

भोपाल-इंदौर में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, अनूपपुर, शहडोल और सिवनी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना और छतरपुर के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।