jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

इंदौर में पारिवारिक कलह में खूनी संघर्ष, पति ने की पत्नी की हत्या

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शनिवार सुबह एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने अपनी मासूम बेटी की भी जान लेने की कोशिश की, जो घायल अवस्था में भागने में सफल रही। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुँच गया और सरेंडर कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय कंचन (निवासी स्कीम नंबर 78) ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी सुमन पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही सुमन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।

- Install Android App -

बेटी ने भागकर बचाई जान
अपनी मां को बचाने आई 14 वर्षीय बेटी पर भी पिता संजय ने चाकू से हमला किया। हमले में बेटी के गले और हाथ पर चोटें आई हैं। वह किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर बाहर भागी और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही लसूडिया पुलिस मौके पर पहुँची और घायल बेटी को तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

खुद थाने पहुंचा आरोपी
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी संजय कंचन सीधे लसूडिया थाने पहुँचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।