jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

नयापुरा प्राथमिक शाला से संबंधित प्रकाशित समाचार को शिक्षा विभाग ने भ्रामक व झूठी खबर बताया। , पत्रकार प्रभु दयाल धनगर की खबर पर शिक्षा विभाग ने जांच की जांच में खबर झूठी निकली। जनसंपर्क विभाग जारी की प्रेस विज्ञप्ति

हरदा / प्राथमिक शाला नयापुरा में ‘‘शिक्षकों की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी’’ शीर्षक से 22 जुलाई को प्रकाशित खबर के संबंध में जांच कर्ता अधिकारी संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीमती सीमा ओनकर, जनशिक्षक श्री अनूप शर्मा व माध्यमिक शिक्षक श्री शिवप्रसाद माल्या द्वारा जाँच की गई।

संकुल प्राचार्य श्रीमती ओनकर ने बताया प्रकाशित खबर झूठी और भ्रामक है। जांच में यह पाया गया कि शिक्षक पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ शाला का संचालन करते है। शिकायत में किसी भी प्रकार की सत्यता प्रतीत नही होती है। शिक्षक के कथन अनुसार 21 जुलाई को सभी तीनों कक्षाओं में शिक्षक उपस्थित थे एवं अध्यापन सुचारू रूप से संचालित था। नियमित समय पर शिक्षक शाला आते हैं तथा शैक्षणिक कार्य में पूरा योगदान दे रहे हैं। ग्रामीणजनों द्वारा शाला शिक्षक अध्ययन, अध्यापन एवं संचालन संबंधी कोई शिकायत नहीं की गई।

- Install Android App -

हम आपको बता दे कि स्कूल के प्राचार्य के द्वारा शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर हंडिया के पत्रकार प्रभु दयाल के द्वारा भ्रामक झूठी खबर प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए अपना स्पष्टीकरण रखा था। शिक्षा विभाग के द्वारा जांच की गई। जांच के बाद  जनसंपर्क के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त अखबार की खबर को भ्रामक झूठी बताया गया।

हंडिया गांव में चर्चा।

इधर  हंडिया क्षेत्र के लोगों ने कहा कि प्रतिष्ठित अख़बार की एजेंसी लेकर पत्रकारिता करने वाले कुछ लोग निजी स्वार्थ में लगे है। इनके कारण प्रतिष्ठित अख़बार की छबि धूमिल हो रही है। लोगो ने ये भी कहा कि उक्त पत्रकार जनपद सदस्य भाजपा नेता की आड़ में अवैध पेट्रोल आज भी खुलेआम बेच रहा है।