jhankar
ब्रेकिंग
जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दो बार पूरी तरह से बदलना पड़ा था ‘पीके’ की स्क्रिप्ट को

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म पीके न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने भी दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस बारे में कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को दो बार पूरी तरह से बदलना पड़ा था वो भी तब जब पूरी कहानी लिखी जा चुकी थी।

- Install Android App -

एक इंटरव्यू में यह खुलासा को खुद आमिर खान ने किया था। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी ने इस फिल्म पर लंबा वक्त लगाया था। शुरुआती कहानी में पीके के किरदार के पास एक खास ताकत होती वह लोगों के दिमाग में जाकर उनके विचारों को बदल सकता था और उनका दुनिया को देखने का नजरिया नया कर सकता था। इस कांसेप्ट पर करीब डेढ़ साल तक काम किया गया, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि यह विचार क्रिस्टोफर नोलन की 2010 में आई फिल्म इनसेप्शन से बहुत मिलता-जुलता है। आमिर खान ने बताया कि उन्होंने हिरानी से कहा कि कहानी वैसी ही रहने दो, लेकिन हिरानी ने कहा, “नहीं यार, बहुत गालियां पड़ेंगी।” इसके बाद फिल्म की दूसरी स्क्रिप्ट तैयार की गई, जिसमें पीके भगवान की तलाश में निकलता है और न मिलने पर कोर्ट में केस करता है। यह कहानी भी राजकुमार हिरानी को शुरू में काफी रोचक लगी, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओह माय गॉड इसी विषय पर बन रही है।

यह देखकर हिरानी और टीम ने फिर से स्क्रिप्ट को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया। आखिरकार कई प्रयासों और बदलावों के बाद पीके की वह कहानी सामने आई जिसे आज हम सब जानते हैं। एक एलियन जो इंसानों की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठाता है यह विचार दर्शकों को न सिर्फ पसंद आया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर गया। आमिर खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई।