jhankar
ब्रेकिंग
एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

अक्टूबर में शनिवार-रविवार मिलाकर 11 दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट

नई दिल्ली। अक्टूबर में कई छुट्टियां हैं, जिसकी वजह से उस दिन सेंसेक्स और निफ्टी का कारोबार भी नहीं होगा। इस साल अक्टूबर के महीने में सेंसेक्स और निफ्टी शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 11 दिन बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में 3 दिन ऐसे हैं जब शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इसमें दिवाली भी शामिल है। बता दें, दिवाली के दिन मार्केट में सामान्य कारोबार नहीं होता है। इस दिन मूहूर्त ट्रेडिंग होती है। वह भी महज एक घंटे के लिए।

- Install Android App -

एनएसई के कैलेंडर के मुताबिक 2 अक्टूबर को दशहरा और महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। 21 अक्टूबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजा और 22 अक्टूबर को दिवाली और बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और करेंसी डेरिवेटिव्स भी इन तीन दिनों के दौरान बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी रहेगी।

21 अक्टूबर दिवाली लक्ष्मी पूजा की छुट्टी, 22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा की छुट्टी, 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव की छुट्टी, 25 दिसंबर क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। एनएसई और बीएसई की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक 21 अक्टूबर मूहूर्त ट्रेडिंग होगी। दिवाली मूहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग दोपहर 1.45 से 2.45 है। बता दें 2024 में मूहू्र्त ट्रेडिंग मजबूती के साथ बंद हुआ था। तब सेंसेक्स 335 अंक या फिर 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 79,724 अंक पर बंद हुए थे।