jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

आतंकियो ने मुंबई मे आरडीएक्स से विस्फोट करने की दी धमकी। गणेश विसर्जन से पूर्व मिली धमकी, चप्प्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई। गणपति बप्पा विदाई से पहले मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। इसमें कहा गया है कि आंतकी शहर में घुस चुके हैं। उन्होंने 34 वाहनों में आरडीएक्स रख दिया है। कंट्राेल रूम में यह मैसेज आने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस के अनुसार यह धमकी भरा मैसेज गुरुवार को मुंबई यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिला था।

- Install Android App -

14 आतंकी 400 किलो आरडीएक्स लेकर शहर में घुसे

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई पुलिस एक धमकी भरा संदेश मिलने के बाद हाई अलर्ट पर है, क्योंकि मैसेज में दावा किया गया है कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं। उसे वाहनों में रख दिया है। अधिकारी ने बताया कि गणेश उत्सव के 10वें दिन यानी अनंत चतुर्थी के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कर रही है।