jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन की अनोखी विदाई, ‘पालकी में होकर सवार चली रे…’,

सिवनी। मध्य प्रदेश में अब तक आपने कई अफसरों के तबादले होते देखे होंगे। लेकिन सिवनी कलेक्टर को कर्मचारियों ने ऐसी विदाई दी, कि यह पूरा समारोह चर्चा का विषय बन गया। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को राजसी अंदाज में पालकी में बैठा कर विदा किया गया।

दुल्हन की तरह पालकी में बैठा कर किया विदा
दरअसल, सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को दुल्हन की तरह गीत संगीत के साथ पालकी में बैठाया गया। उनके साथ कुछ बच्चे भी पालकी में बैठे थे। यह अद्भुत विदाई पाकर कलेक्टर ख़ुशी से फूली नहीं समाईं।

- Install Android App -

अनोखी विदाई का वीडियो वायरल
इस दौरान ‘पालकी में होक सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे’ गाना भी बजाय जा रहा था। इस अनोखी विदाई समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

संस्कृति जैन का भोपाल ट्रांसफर
बता दें कि हाल ही में संस्कृति जैन का भोपाल ट्रांसफर हुआ है। वह गिफ्ट ए डेस्क अभियान के तहत सुर्खियों में रही थीं। इस अभियान का उद्देश्य सिवनी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े, इसके लिए उन्हें डेस्क और बेंच उपहार में देना है।