jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली के दौरान भगदड़ मची। 39 की मौत की सूचना !

तमिलनाडु ।तमिलनाडु के करुर में एक्टर विजय की टीवीके पार्टी की रैली में भारी भगदड़ मचने से हड़कंप मच गया। रैली के दौरान कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए,अभी तक विश्वस्थ सूत्रों के अनुसार तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत और कई लोगों की घायल होने की आशंका जताई जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान विजय ने अपना भाषण रोककर कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं और एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने का आग्रह किया। 9 साल की एक बच्ची लापता हो गई, जिसे ढूंढने के लिए भी मदद मांगी गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तुरंत जांच और पीड़ितों को मेडिकल सहायता देने के निर्देश दिए। यह रैली विजय के 2026 विधानसभा चुनाव के अभियान का हिस्सा थी।