ब्रेकिंग
Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर... देश विदेश में प्रसिद्ध लाखो भक्तों की आस्था का केंद्र करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम मोदी

हजारों की संख्या में 13 सितंबर को किसान पहुँचेंगे हरदा मुख्यालय। जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतज़ाम 

हरदा । किसान अपने कृषि साधन संसाधनों के साथ इस रेली में आ रहे हैं और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। हर एक गांव से किसान अपने वाहनों के साथ अपनी जायज मांगों को पूरा करने इस आंदोलन में भाग ले रहा है। इसमें ट्रेक्टर, मोटरसाइकिल , बेलगाड़ी, घोड़े के साथ पटाखा बाजार में दोपहर 12 बजे सभी किसान इकठ्ठे होंगे । उसके बाद सभी लोग शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुचेंगे। किसानो की मांग सोयाबीन का दाम 6 हजार हो। शहर की यातायात सुरक्षा, व्यवस्था बनाने की जवाबदारी प्रशासन की है। किसानों के अनुसार उन्होंने जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया।

- Install Android App -

किसानो को उनके हक अधिकार के लिए आज एकजुट होकर सड़को पर निकलना पड़ रहा। किसानो की मुख्य दो मांगे रहेगी। सोयाबीन का भाव 6 हजार और वर्तमान में जिन किसानों की सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि से खराब हो गई। उसका तत्काल सर्वे कराकर उनको बीमा राशि दी जाए। हरदा में कितने किसान आयेगे इसकी संख्या अभी बता नही सकते लेकिन पहली बार किसानो ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है। जिले के हर एक गांव से किसान अपने वाहन में तिरंगा झंडा लगाकर आयेगा। किसान संघर्ष मोर्चा के किसान नेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन अपनी व्यवस्था बनाए। 7 दिन पहले उनको अवगत करा दिया था।

कलेक्टर का कहना है – 

 किसान रैली आंदोलन के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए है। प्रशासन पूरी तरह चौकस रहेगा। ट्राफिक व्यवस्था के लिए पुलिस जवान हर जगह तैनात रहेंगे। रूट के हिसाब से सभी जगह बल तैनात रहेगा। 

-आदित्य सिंह कलेक्टर हरदा