jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 13 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किशोर बच्चों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण  लघु उद्योग भारती जिला इकाई हरदा द्वारा 33वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा में संचालित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत ... प्रशासन का बड़ा अभियान: जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त सादगी और पर्यावरण का संदेश: लाव-लश्कर छोड़ ई-रिक्शा में पहुंचे निगम अध्यक्ष हाईकोर्ट जज की अनोखी पहल: कार नहीं, साइकिल से पहुंचे अदालत; हर तरफ हो रही चर्चा पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं मटका लेकर उतरीं सड़क पर केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक

वोट चोरी से कभी सीटें तो कभी चुराई जाती हैं पूरी सरकार: राहुल गांधी

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणामों के बाद देश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विपक्ष लगातार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वोट चोरी के आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कि कभी वोट चोरी से सीटें तो कभी सरकार चुरा ली जाती है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, कि “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी सरकार।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 240 लोकसभा सांसदों में से लगभग हर छठा सांसद वोट चोरी के जरिए जीता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को भाजपा की भाषा में “घुसपैठिया” कहा जाना चाहिए। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।

- Install Android App -

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करते हैं, वे खुद “रिमोट कंट्रोल” से संचालित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल को सच्चाई का डर है, क्योंकि यदि निष्पक्ष चुनाव हों तो भाजपा 140 सीटों के आसपास भी सिमट सकती है।

इससे पहले भी राहुल गांधी चुनावी नतीजों के दौरान कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां चुनाव “चुराए” गए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रवृत्ति मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी देखी गई है।

ममता का दावा बंगाल में सीटें लूटी गईं
वोट चोरी के आरोप के बीच ममता बनर्जी ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 100 से अधिक सीटें “लूटी” गईं और चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। इन आरोपों के बीच चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है, जिससे आने वाले समय में इस मुद्दे पर और टकराव की संभावना जताई जा रही है।