jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 नवंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

आज जन्म लिया बालक साहसी, निडर, महत्वाकांक्षी परिश्रमी एवं कार्यकुशल होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, माता पिता का विशेष ध्यान रखने वाला होगा, यात्रा का शौकीन होगा, व्यापार करेगा। कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, उड़द, मोठ, सरसों, अरंडी, घी, तेल, के भाव में तेजी होगी, कपास, रूई, सूत, पाट, बारदाना, के भाव में साधारण तेजी होगी। भाग्यांक 1412 है।

- Install Android App -

मेष राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष रूप से सतर्क रहें, शारीरिक कष्ट अवश्य होगा।
वृष राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से कार्य बाधा होगी, मानसिक थकावट व बेचैनी अवश्य बनेगी।
मिथुन राशि :- कुटुम्ब व संतान से क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, मन विक्षुब्ध रहेगा।
कर्क राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखें अन्यथा धन का व्यय होगा।
सिंह राशि :- स्त्री-वर्ग से कष्ट व चिन्ता, व्यवसाय में लाभ रहेगा, मानसिक वृत्ति उत्तम रहेगी।
कन्या राशि :- अधिकारियों के तनाव तथा क्लेश से बचिये, दैनिक कार्यगति में बाधा होगी।
तुला राशि :- आवश्यकता की पूर्ति के प्रयास करें, मानसिक विभ्रम बनेगा ध्यान अवश्य रखें।
वृश्चिक राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखें, आर्थिक लाभ अवश्य होगा।
धनु राशि :- व्यवसाय में बेचैनी, तनाव बना रहेगा, परिश्रम विफल होगा, लोगों से अपवाद होगा।
मकर राशि :- चोटादि का भय, कष्टकारक समय बनेगा, अशुद्ध गोचर रहने से हानि हो सकती है।
कुंभ राशि :- स्त्री-वर्ग, संतान के योग, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम व भय बना रहेगा।
मीन राशि :- समय ठीक नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें तथा अनायास विभ्रम अवश्य होगा।