नवी मुंबई। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
शेफाली की शानदार फिफ्टी
भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली। लेकिन आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 34 रन बनाकर भारत को 300 के स्कोर के करीब पहुंचाया. वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खाका ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। भारतीय टीम सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को मात दी है। इस फाइनल में वुमेंस क्रिकेट को नया चैंपियंन मिलने जा रहा है। क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ने ही पहले यह खिताब नहीं जीता है।

