jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

खंडवा। मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तीन घरों में आग लग गई। जिसमें एक किसान जिंदा जल गया। आग लगने के दौरान वह घर में अकेला था। दरअसल घटना नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर की बताई जा रही हे, जहां सुबह करीब 5.30 बजे गांव में सभी सो रहे थे। आग और धुआं देखकर दो घरों के लोग जाग गए और जान बचाकर बाहर निकल आए। लेकिन तीसरे घर में 50 वर्षीय सूरज राठौर अकेले थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बाल्टी लेकर टैंकर से डाला पानी

ग्रामीणों का कहना है कि मूंदी और ओंकारेश्वर से पहुंची फायर ब्रिगेड में पानी खींचने के लिए पाइप नहीं था। एक बार वह खाली हुई तो लोग जलाशय से पानी भर नहीं पा रहे थे। अमूमन फायर ब्रिगेड के पिछले हिस्से में एक पाइप और मोटर पंप रहता है, जो कि खाली होने पर किसी जलस्त्रोत से तत्काल भरने के लिए होता है। लेकिन इन फायर ब्रिगेड में नहीं था। ऐसे में ग्राम पंचायत के टैंकरों से ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी निकाला और फायर ब्रिगेड में भरा है।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही टीआई विकास खिंची , तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड बुलाई गईं, जो आग बुझाने में जुटी रही। घरों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

आग की चपेट में आने से जल गया किसान

सक्तापुर के सरपंच सुनिल राठौर के मुताबिक, गांव के तेली राठौर समाज के 3 घरों में आग लगी है। सभी परिवार खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। सुबह 7 बजे परिवार के कुछ लोग बाड़े तरफ चले गए थे। वहीं, कुछ सो रहे थे। दो घरों में सोए हुए लोगों को तो उठा लिया था। लेकिन एक घर में सूरज का ध्यान नहीं रहा, वो आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूरज घर में अकेला था। उसकी मां कुछ दिनों से बेटी के घर इंदौर गई हुई है।